उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों घटना स्थलों पर जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया एक शव अलीनगर गांव में काठा नदी में पड़ा मिला तथा दूसरा शव सिकंदरपुर के जंगल में मिला, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी है।