फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव मतगणना में बड़ी चूक, डीएम पर गिरी गाज, अब आंकड़ों में मिला ये अंतर

Tue, 13 Nov 2018 10:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
इंद्र विक्रम सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के गणित में शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह शुरू से ही मात खा रहे थे। इस सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटों में दो सहारनपुर और तीन शामली जिले में हैं। सहारनपुर की दोनों सीटों की मतगणना का योग तो शुरू से एक ही रहा, लेकिन शामली की तीनों सीटों के वोटों का योग दो बार आयोग को भेजा गया, जो दोनों बार अलग था। तभी चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई थी। 

विज्ञापन

 
कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली जनपद के कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि सहारनपुर के नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र हैं। 31 मई को चुनाव आयोग को भेजी गई मतगणना नतीजों की तालिका में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सभी प्रत्याशियों को 938742 मत मिलना दर्शाया गया था। अगले दिन आयोग को यह संख्या 915050 भेजी गई। खास बात यह थी कि सहारनपुर की नकुड़ सीट पर सभी प्रत्याशियों को 205426 मत और गंगोह में 209366 मत प्राप्त होने की संख्या दोनों रिपोर्ट में एक ही थी। शामली की कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के आंकड़े में बड़ा अंतर था।

विज्ञापन

दो दिन तक चला था मंथन  
31 मई को कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों की शाम तक चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई थी। आयोग को भेजे गए आंकड़ों में गलती का अगले दिन पता चला तो इन्हें ठीक करने के लिए दो दिन तक मंथन चला। इसके बाद मतगणना के आंकड़ों को निर्धारित प्रारूप में आयोग को भिजवाया जा सका था। सभी प्रत्याशियों को मिले कुल मतों में 23692 वोट दूसरी तालिका में कम किए गए थे। 

पहला आंकड़ा         संशोधित आंकड़ा  
नकुड़ : 205426     205426  
गंगोह : 209366      209366  
कैराना : 184225     176393  
थानाभवन : 173460    165819  
शामली : 166008     157690  
डाक मतपत्र : 257     356  
योग :     938742     915050

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें