फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैटमिंटन में शालू व काजल शर्मा की जोड़ी विजेता

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में मैच देखते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री काॅलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को क्रिकेट और बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. शक्ति साहनी के संरक्षण एवं डाॅ. नीलम की अध्यक्षता में चल रहे खेलों में तीसरे दिन क्रिकेट का फाइनल खेला गया। फाइनल मैच ओजस्वनी (कैप्टन प्रियंका) और मनस्विनी टीम के मध्य खेला गया। 20 ओवर के मैच में ओजस्वनी टीम ने 176 बनाकर, 38 रन से मनस्विनी टीम को हराया। निर्णायक की भूमिका में गोपाल कृष्ण अरोरा रहे। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने 81 रन बनाकर गर्ल ऑफ द मैच घोषित किया। बैटमिंटन मैच के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मैच शालू व काजल शर्मा की जोड़ी ने खुशी विधूड़ी और आयुषी वर्मा की जोड़ी को 15-11 से पराजित किया। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने छात्राओं को संबोधित किया। डॉ. नीलम से सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें