मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में अपनी बेटी के टुकड़े करने वाले पिता को उसकी हत्या का जरा भी पछतावा नहीं था। प्रेमी से शादी की जिद करने पर उसने बेटी की एक पेशेवर कातिल की तरह हत्या कर डाली। मेरठ में छह दिन से पुलिस युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाने में पसीना पसीना हो रही थी कि मुखबिर की एक कॉल ने इस हत्याकांड की हकीकत खोल दी।
युवती की सिर काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसे जन्म देने वाला उसका ही पिता था, उसके फैसले के खिलाफ जाने पर वह बेटी के लिए बाप से हैवान बन बैठा। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज शाहिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी की हत्या की थी। इसके बाद तमाम सबूतों को मिटाता रहा। बुधवार को कातिल पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में इस जघन्य हत्याकांड की पूरी हकीकत बयान की। बेटी की हत्या करते हुए न तो पिता के हाथ कांपे और न ही हत्याकांड की हकीकत बयान करते हुए जुबां कांपी। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे पिता ने बेटी की हत्या को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
शाइना मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
लिसाड़ीगेट निवासी शाहिद ने बेटी की हत्या के लिए पंद्रह दिन पहले ही योजना बना ली थी। बेटी के कत्ल के लिए ऐसा दिन चुना जब घर पर कोई नहीं था। शाइना की बड़ी बहन की शादी मुजफ्फरनगर में हुई थी। वह गर्भवती थी और अस्पताल में भर्ती थी। 11 अगस्त को परिवार के अन्य सदस्य उसे देखने के लिए अस्पताल गए थे। घर पर शाहिद और बेटी शाइना ही थी। इस मौके का फायदा उठाकर शाहिद हैवान बन गया और बेटी को बेरहमी से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
3 of 7
शाइना का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
शाइना की हत्या के बाद कातिल पिता ने हर वो सबूत मिटाना चाहा जिससे उसकी पहचान होती। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि सबसे पहले उसने रात के ढाई बजे सोती हुई बेटी के मुहं में कपड़ा ठूंसा और जिस छुरे से बकरीद पर कुर्बानी दी थी उसी से बेटी की गर्दन काट डाली। खून बहने लगा तो वह लाश को बाथरूम के पास ले गया और सिर को धड़ से अलग कर दिया। शरीर से पूरा खून निकल जाने के बाद उसने पानी से उसे साफ किया।
4 of 7
सिर कटी लाश मिली।
- फोटो : amar ujala
शव से खून बहना बंद होने के बाद आरोपी ने बेटी के धड़ को फल रखने वाली प्लास्टिक की कैरट में रखा और साइकिल पर लेकर कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर फेंक आया। इसके बाद वह सिर को एक थैले में रखकर माधवपुरम नाले पर पहुंचा और यहां थैले समेत बेटी का सिर नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह घर पहुंचा और खून के निशान साफ किए। जिस छुरे से गर्दन काटी थी उसे भी कातिल पिता ने छिपा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
युवती की लाश के मामले में खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा था, क्योंकि धड़ से सिर गायब था। न कोई पहचान, न सबूत। पुलिस ने हजारों सीसीटीवी फुटेज देखीं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को एक कॉल ने पुलिस की राह आसान कर दी। यह कॉल मुखबिर की थी।
विज्ञापन
6 of 7
Meerut Murder
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर ने पुलिस को बताया कि शाइना का प्रेमी कई दिन से प्रेमिका की गुपचुप तलाश कर रहा है। उसे शक है कि शाइना के पिता ने उसे मार दिया है और सिर कटी लाश उसकी प्रेमिका की हो सकती है। बस इसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची और उसके पिता शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में शाहिद टूट गया और पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसने ही अपनी बेटी शाइना की गर्दन काटकर हत्या की है।
हालांकि पिता को बेटी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं था। उसने बताया कि जिस छुरे से उसने हाल ही में बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी दी थी उसी से बेटी की गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपी से छुरा भी बरामद कर लिया है। वहीं पिता का कहना था कि बेटी ने उनकी इज्जत की परवाह नहीं की तो हम उसकी जान की परवाह क्यों करते। उसके गुनाह की यही सजा थी। कातिल पिता को बेटी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं था। हालांकि शाइना की मां और भाई की आंखें नम जरूर हो गईं।