सरधना। पूर्व सभासद शाहरूख आरिफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मौजूदगी में आसपा की सदस्यता ग्रहण की। स्
- फोटो : संवाद
सरधना। कस्बा निवासी शाहरुख आरिफ उर्फ बंटी ने बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ आजाद समाज पार्टी (आसपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद चंद्रशेखर ने उन्हें समाज व संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शाहरुख आरिफ ने कहा कि वह पार्टी के उद्देश्यों से प्रेरित होकर इसमें शामिल हुए हैं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चरण सिंह, शाजेब रिजवी, रामकिशोर, इमरान ठाकुर सभासद, हकीम कलीम, आमिर अली, सरहान अंसारी, गुफरान खान सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। संवाद