फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जाफरानी आम को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
शाहजहांपुर निवासी मुस्तफिज को प्रथम पुरस्कार देते राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
विज्ञापन
किठौर। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव में शाहजहांपुर के जाफरानी आम की किस्म अव्वल रही, जिसमें नफीस नर्सरी के मालिक मुस्तफिज को उद्यान कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुस्तफिज ने बताया कि लखनऊ में आयोजित महोत्सव में उत्तर प्रदेश से लगभग 100 से अधिक प्रजातियों के विभिन्न प्रजातियों के आम लेकर बागवान पहुंचे थे। महोत्सव में किसानों से एक से बढ़कर एक प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। मुस्तफिज ने बताया कि महोत्सव में शाहजहांपुर की जाफरानी प्रजाति का आम सबसे अव्वल रहा। इसके चलते उसे प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें