फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Sat, 09 Jun 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह किठौर के पास एक कॉलेज में पढ़ने जाती थी। वहीं पर उसकी दोस्ती किठौर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी युवक के साथ हो गई। आरोप है कि युवक उसे गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इस बीच आरोपी उसे अपनी एक रिश्तेदारी में ले गया और दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले उसने शादी करने की बात कही तो युवक उसे किठौर नहर पर ले गया और उसे नहर में धक्का देने की कोशिश की। अब युवक के परिजन भी उसे धमकी दे रहे हैं। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसकी दसवीं के बाद पढ़ाई भी छुड़वा दी। पीड़िता परीक्षितगढ़ थाने गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें