फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसजी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने देखी फिल्म गोदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को गो सेवा और मानवीय मूल्यों पर आधारित फिल्म गोदान का आनंद लिया। यह विशेष कार्यक्रम सरधना स्थित जीजी मॉल में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह की पहल पर छात्रों और नागरिकों को फिल्म दिखाई गई। फिल्म गो माता की सेवा, संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित थी। दर्शकों ने इसे बेहद सराहा। विद्यार्थियों ने फिल्म से मिले संदेश को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि गोदान जैसी प्रेरक फिल्में समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गो सेवा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें