मेरठ। चतुर्थ गौरैया टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में एसजी कैंट और ब्राइट स्टार क्लब अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच ब्राइट स्टार क्लब और राधा गोविंद क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा गोविंद क्लब ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विजय ने 26 गेंद में 26 रन बनाए। सूर्य ने 42 गेंद में 48 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ब्राइट स्टार क्लब की ओर से यश ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट और मुकेश ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट स्टार क्लब की टीम ने 11.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज़ इशू ने 33 गेंद में 65 रन और सात्विक ने 14 गेंद मे 24 रन बनाए। गेंदबाजी में राधा गोविंद क्लब की ओर से सूर्य ने दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट और कुणाल ने दो ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच ब्राइट स्टार क्लब के यश रहे। इस अवसर पर काले खांन, विभु शर्मा, मनाजिर हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।