मेरठ। परतापुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार परतापुर की एक कॉलोनी निवासी महिला के पति का पांच साल पहले निधन हो चुका है। दो साले पहले बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान महिला की मुलाकात सराय बहलीन निवासी जफर से हुई। जफर ने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपी युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद