फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला पंचायत सदस्य समेत कई ने ली रालोद की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मेरठ के जिला पंचायत सदस्य और अन्य कई लोगों ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी सदस्यों को पटका पहनाकर बधाई दी। ये सदस्य मंगलवार को रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और सुनील रोहटा के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचे। सभी नेताओं को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई गई। पार्टी में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, ठाकुर कैलाश सिंह, अर्जुन ढिडाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित गुर्जर घाट समेत कई लोग रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें