फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने के प्रयास के आरोपी को सात वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अपर जिला जज कोर्ट संख्या-सात अभिषेक उपाध्याय ने जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी अन्नू निवासी रामनगर परीक्षितगढ़ को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कारावास से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार विनीत कुमार ने 23 मई 2019 को थाना परीक्षितगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि आरोपी अन्नू ने रंजिश के चलते उसके पिता पर दरांती से हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। कोर्ट ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्नू को दोषी करार देकर सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें