अंण्डर-16 एवं अंण्डर-12 वर्षीय विजेता टीम के संग प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में रविवार को अंडर 16 व 12 वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता हुई। अंडर-16 वर्ग में सेवन स्टार और यंग्स स्टार क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें 7 स्टार टीम ने यंग्स स्टार टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल मैच जीता। 7 स्टार टीम की ओर से मैच के 55वें मिनट में कृष्णा ढींगरा ने अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग में एसडी ब्लू व रोजमेरी टीम के बीच मैच खेला गया। रोमांचक खेले गए मैच में एसडी ब्लू टीम ने रोजमेरी टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जीत प्राप्त की। मैच के 10वें मिनट में वंश सिंघल व 42वें मिनट में दीपांशु ने अपनी टीम के लिए गोल दागे, पराजित टीम की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। मैच के बाद विजेता टीमों को प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने पुरस्कृत किया।