फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखी दांपत्य के सात सूत्र बताए : कुसुम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा सोमवार को सुखी दांपत्य-खुशहाल परिवार विषय पर परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पति-पत्नी के बीच संवाद, विश्वास और आपसी सम्मान को मजबूत करना था। राष्ट्रीय महिला आयोग के सेंटर की काउंसलर कुसुम शर्मा ने कहा कि स्वस्थ संवाद और जिम्मेदारी की साझेदारी से परिवार में अच्छा वातावरण बनता है। उन्होंने आगे दांपत्य जीवन के सात सूत्र बताए। जिसमें संवाद और सुनना, सम्मान और विश्वास, गुस्से पर नियंत्रण, आर्थिक पारदर्शिता, परिवार और सीमाएं, जिम्मेदारी की साझेदारी, समय और स्नेह आदि हैं। संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, दो परिवारों के बीच होता है। सभी दंपतियों ने आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, सचिव शिवकुमारी गुप्ता, विनीता तिवारी, सुधा अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, नीरा गुप्ता, संतोष भारद्वाज, मंजुला शर्मा, बबीता कटारिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें