फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहयोग सम्मान-2026 से सात लोग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित सहयोग सामाजिक संस्था कार्यालय पर कुछ लम्हे मुहब्बत के नाम महफिल आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती के जिला अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विनय नोंक ने वंदना प्रस्तुत की। सचिव प्रशांत कौशिक ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण को मुख्य उद्देश्य बताया। महफिल में डॉ. गोविंद नारायण शांडिल्य को हसीन महबूब और डॉ. सरोजिनी तन्हां को विशेष चुना गया। कार्यक्रम में शायर गोपाल जानम से प्रश्न मंच आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न कवियों और शायरों ने गीत, गजल व शायरी प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर सात प्रतिभाओं को सहयोग सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेम कुमार शर्मा और संचालन गोपाल जानम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें