दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता का मोबाइल लौटाते पंकज। स्रोत :
दौराला। क्षेत्र में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की हिंदी प्रवक्ता डॉ. स्नेह लता का मोबाइल फोन मंगलवार को विद्यालय से घर लौटते समय रास्ते में गिर गया था। दौराला में किराए पर रहने वाले पंकज कुमार को यह फोन मिला। उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए बुधवार को विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर की मौजूदगी में फोन डॉ. स्नेह लता को सुरक्षित लौटा दिया। विद्यालय प्रशासन ने उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का प्रयास किया लेकिन पंकज कुमार ने किसी भी प्रकार का इनाम लेने से साफ इन्कार कर दिया।