सरधना। पोहल्ली गांव में गोवर्धन पूजा के बाद हर्ष फायरिंग में घायल सूबेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी सूबेदार के भाई को जेल भेज दिया। पोहल्ली निवासी सुनील(44) की मध्यप्रदेश के बबीना में पोस्टिंग है। वह दीवाली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार गोवर्धन पूजन के दौरान सुनील के ताऊ हरबीर के बेटे कालू उर्फ कालूराम 315 बोर के तमंचा से फायरिंग कर दी थी। गोली छत से टकराकर सूबेदार की सिर में लग गई। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कालू की निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।