मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाने की एंटी रोमियो टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पावली खास गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पाल पर पल्लवपुरम क्षेत्र की एक महिला से मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज था। वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी मंगलवार को दुल्हैड़ा चौकी के सामने से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। संवाद