मवाना। नगर निवासी शाहनवाज कुरैशी ने मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी को पत्र भेजकर वक्फ बोर्ड मस्जिद कुरैशियान की दुकानों पर कुछ लोगों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए किराया और कर नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई जाने की मांग की है। शाहनवाज कुरैशी ने पत्र में वक्फ बोर्ड नंबर 33 मस्जिद कुरैशियान की दुकानों आदि पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जो न तो किराया देते हैं और न ही कर आदि देते हैं। नगर पालिका का लगभग दो लाख रुपये का कर है जो आज तक जमा नहीं किया गया है। आरोपियों के नाम देते हुए बताया कि सभी एक ही परिवार और खानदान से हैं। पत्र में वक्फ संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।