फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद के वरिष्ठ नेता केशोराम त्यागी का निधन

विज्ञापन
केशोराम त्यागी।
विज्ञापन
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य कर चुके गांव लाहौरगढ़ निवासी केशोराम त्यागी का बृहस्पतिवार शाम 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक है। रालोद में मजबूत पकड़ रखने वाले केशोराम त्यागी ने पार्टी की तीन पीढ़ियों के साथ काम करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। वह लंबे समय तक क्षेत्र में किसान हितों और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे। उनके निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और बागपत लोकसभा से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शोक व्यक्त किया।

केशोराम त्यागी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें