फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Sun, 11 Jan 2026 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सम्मान एक पहल कार्यक्रम के तहत पल्लवपुरम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। पार्षद विक्रांत ढाका ने बताया कि यह कार्यक्रम बीते रविवार को शुरू किया गया था। सम्मान एक पहल के तहत वरिष्ठ नागरिक बाबूराम, कबूल सिंह युधिष्ठिर शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया गया। पार्षद ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमें शिक्षित बनाया और अपने पैरों पर खड़ा करना सिखाया। उन्होंने सभी को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार सिंह, प्रीतम सिंह, दुर्गेश पांडे, गुरुशरण सिंह, देशपाल सिंह, नीरज मलिक, केके शर्मा, डीके शर्मा, आलोक रस्तोगी, सुधीर चौधरी, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें