मेरठ। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में संतुलित आहार में जल की भूमिका विषय पर होने वाली विचार गोष्ठी को स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन शुक्रवार को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में किया जाना था। शहर में लगातार बारिश के कारण महाविद्यालय की ओर से यह आयोजन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संवाद