फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा राष्ट्र उन्नति का माध्यम : सुधीर गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन समाचार
विज्ञापन

मेरठ। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय स्थित डॉ. सीवी रमन कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षित भारत तभी विकसित भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे और साहित्यकार डॉ. मधु चतुर्वेदी ने ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं, जीवन में रोशनी और राष्ट्र उन्नति का माध्यम है। डॉ. राजीव त्यागी ने मूल्यपरक शिक्षा को व्यक्तिगत विकास, राष्ट्रीय उन्नति व वैश्विक शांति का आधार बताया। डॉ. मधु चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षित भारत से ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। डॉ. राहुल अवस्थी ने संस्कार, मूल्य व राष्ट्रप्रेम के बिना शिक्षा को निरर्थक बताया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. स्नेहलता गोस्वामी, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. आशुतोष, डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. राजवर्धन सिंह, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. आरती गुप्ता और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें