फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Mon, 27 Oct 2025 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने सोमवार को विद्यालयों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आशा शर्मा ने टीम के साथ मवाना मार्ग पर स्थित फैज ए आम इंटर कॉलेज नंगला हरेरू में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि यदि छेड़छाड़ या अन्य कोई परेशानी है तो महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 1076, 112, 1930 कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छुट्टी के बाद रास्ते पर छात्राओं के साथ यदि कोई युवक, व्यक्ति किसी भी तरह की हरकत करता हे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। घटना को छिपाएं नहीं। पुलिस से शिकायत करें कार्रवाई जरूर होगी। विद्यालय के प्रांगण में शिकायत पेटी लगाएं जिसमें छात्राएं शिकायत पत्र रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें