लखनऊ। घुड़सवारी के लिए लड़कों हेतु खेल कैडेट के लिए खुली चयन रैली 11 से 14 नवंबर तक रिमाउंट वेटरनरी कोर(आरवीसी) एवं कॉलेज, मेरठ कैंट में आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए उम्मीदवारों को 11 की सुबह चार से छह बजे तक रैली स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि ग्यारह को अभ्यर्थी की आयु आठ से चौदह वर्ष होनी चाहिए। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवारी स्पर्धाओं में पदक विजेताओं की उम्र 16 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम तीसरी कक्षा उत्तीर्ण और चिकित्सकीय रूप से फिट होनी चाहिए। किसी भी टैटू वाले उम्मीदवारों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जन्म प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, निवास प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाणपत्र मार्कशीट, चरित्र प्रमाणपत्र, घुड़सवारी खेल में उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्र की मूलप्रति आवश्यक है। साथ ही राइडिंग किट के साथ दस पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी साथ लानी होगी। ब्यूरो