मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट आयोजित हुआ, जिसमें कई विद्यार्थियों का चयन हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए, बीबीए, बीटेक, बीसीए और एमटेक पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. अभिषेक कुमार डबास ने हाइक एजुकेशन की सीनियर कैंपस रिक्रूटमेंट स्पेशलिस्ट पूर्वी गुप्ता का स्वागत किया। कंपनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्री-प्लेसमेंट टॉक आयोजित की गई, जिसमें कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरणों में भाग लिया। विद्यार्थियों का चयन 7.66 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयन हुआ। कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान डॉ. नवीन कुमार, रूपाली कन्नौजिया, प्रो. विजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद