मेडिकल स्टोर सीज किया
मेरठ। एफएसडीए की औषधि प्रशासन विंग ने शनिवार को श्यामनगर में छापामारी कर बिना लाइसेंस चलाए जा रहे जैन मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। करीब 32 हजार रुपये कीमत की दवाइयां जब्त की गईं। ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने लिसाड़ी गेट थाने में शहजाद निवासी बनी सराय के खिलाफ ड्रग्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ड्रग्स इंस्पेक्टर के अनुसार यह मेडिकल स्टोर करीब डेढ़ साल से चल रहा था।