फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नींबू चम्मच दौड़ में सीमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद मेन व गंगानगर शाखा की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के क्रीड़ा स्थल पर पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन प्रभारी मदनपाल ने कुटुंब प्रबोधन पर संक्षिप्त वार्ता प्रस्तुत की। इसके बाद मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नींबू चम्मच दौड़ में सीमा रस्तोगी प्रथम, दीप्ति सिंह द्वितीय और निधि शर्मा तृतीय रहीं। तीन टांग दौड़ में सीमा रस्तोगी व नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, शिवानी शर्मा द्वितीय और सीमा रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अतुल अग्रवाल प्रथम, डॉ. सचिन गुप्ता द्वितीय और हरीश तृतीय रहे। सभा में दोनों शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, क्षेत्रीय संगठन सचिव सरत चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें