फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पकड़ो, मिलेगा इनाम : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों की ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि गन्ने की घटतौली पकड़ने वाले किसानों को सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा। इसके लिए मिलों और सेंटरों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे किसान जागरूक हो सकें।
बृहस्पतिवार शाम को सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि गन्ने से घटतौली शब्द को पूरी तरह से समाप्त करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने एक कमेटी गठित की है। इसमें हर जिले में एक एसडीएम, बाट-माप-तोल निरीक्षक और जिला गन्ना अधिकारी शामिल रहेंगे। वह सेंटरों ओर मिल दोनों के कांटों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी मिलों को 30 दिसंबर तक भुगतान करना होगा। इसको लेकर उन्होंने 17 मिलों के प्रबंधक और विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा जिन मिलों ने भुगतान नहीं किया है, वह हर हाल में 30 दिसंबर तक भुगतान कर दें। इसके लिए उन्होंने मिल अधिकारियों से शपथ पत्र भी लिए।
उन्होंने मिल अधिकारियों से एथनॉल बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि जो मिल आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वह शुगर कम एथनॉल पर अधिक ध्यान दे। उन्होंने बताया कि पांच मिलों में हाल ही में एथनॉल के नए प्लांट लगे हैं। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो नवंबर से किसानों से लिया जाएगा गन्ना
चौधरी शुक्रवार को बिजनौर से प्रदेश में पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि दो नवंबर तक किसानों से गन्ना लेना शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें