माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य चेरी टेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के
आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष हैं, धमकी मिलने पर मांगी थी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज को पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि नंगलामल में आदि गुरु शंकराचार्य संत तपोस्थली स्थित है। यहां पर संतों का देहांत होने के बाद उन्हें समाधि दी जाती थी लेकिन कागजातों में हेराफेरी करके समाधि स्थल को दूसरे समुदाय के कब्रिस्तान में दर्ज कर दिया जो गलत है। कब्रिस्तान से अवैध कब्जा हटाने के लिए उन्होंने सदर मेरठ तहसील में कई बार पूरे कागजात जमा कर दिए परंतु कब्जा नहीं हटा। कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं कि वह इस मामले में न पड़े। इसी मामले को लेकर वह कई बार प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों दो बार उन्हें सुरक्षा मिली लेकिन परंतु वे हटा ली गई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व अस्थायी सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसे बाद में स्थायी करने की बात कही गई है।