फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया मोह त्यागने का ज्ञान : राजेश पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रजबन बाजार स्थित श्रीराम कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन का शुभारंभ कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने किया। कथा व्यास पंडित राजेश पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा अध्याय आत्मा और शरीर के भेद, अनश्वर आत्मा की अमरता, कर्म-फल से मुक्ति के मार्ग, समबुद्धि और निष्काम कर्म के उपदेशों पर केंद्रित है। इस दौरान श्रीकृष्ण अर्जुन को मोह माया त्यागकर आत्मा ज्ञान के माध्यम से कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। इसे मोक्ष का मार्ग बताया गया। कथा में सैकड़ों भक्तों ने आनंद लिया और नृत्य किया। इस अवसर पर मनोज बंसल, मोहित बंसल, अजय बंसल, सतीश डेरी वाले, हनी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें