फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडीएम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
सीएचसी में निरीक्षण के दौरान एस डी एम रोगियों से जानकारी करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुंसिफ मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान आक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), एक्स-रे कक्ष, स्टाफ रूम, जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव, प्रसूति कक्ष और जच्चा-बच्चा वार्ड में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जांच करते हुए उपलब्धता की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरुण कुमार से विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सीएचसी में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों से भी अधिकारियों ने सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में एसडीएम के साथ मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रशांत मौर्य व क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें