फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडीएम व सीओ ने पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर मंगलवार शाम डीआईजी के निर्देश पर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना तिराहा से शुरू होकर सुभाष बाजार, सब्जी मंडी तिराहा, मुन्नालाल बाजार, गोल मार्केट, गाढ़ो वाला चौक, मिल सड़क व बस स्टैंड पुलिस चौकी समेत नगर के प्रमुख बाजारों व मोहल्लों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने नागरिकों से भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करते हुए अफवाहों व भ्रामक सोशल मीडिया संदेशों पर ध्यान न देने को कहा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया। मार्च के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। तेज आवाज करने व पटाखा जैसी आवाज करने वाली पांच बुलेट सीज की और 20 बाइकों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें