फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी येलो ने डीएवी जूनियर सदर को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में सोमवार को तीन दिवसीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें उद्घाटन मुकाबला एसडी येलो और डीएवी जूनियर सदर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें एसडी येलो ने 2-1 से मैच जीता। मैच के पहले हाफ में एसडी येलो की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल की बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ में डीएवी जूनियर सदर की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार हमले किए और मैच को बराबरी पर ला दिया। अंतिम क्षणों में एसडी येलो को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसे गोल में तब्दील कर टीम ने 2-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। एसडी येलो की ओर से लक्ष्य ने 24वें मिनट तथा मयंक त्यागी ने 30वें मिनट में गोल किया। वहीं, डीएवी जूनियर सदर की ओर से शौर्य वर्मा ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें