फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी येलो और विवेकानंद की टीमों ने जीते हॉकी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे 14 और 17 वर्षीय सात साइड हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को लीग के दो मुकाबले खेले गए। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया दिन का पहला मुकाबला 14 वर्षीय वर्ग का विवेकानंद और सुपरस्टार टीम संग खेला गया। संघर्षपूर्ण चले मैच में विवेकानंद टीम ने सुपरस्टार टीम को 4-2 से पराजित कर विजय प्राप्त की। विवेकानंद टीम की ओर से मैच के 11वें मिनट में सक्षम शर्मा, 22वें मिनट में यश कुमार, 27वें मिनट में कार्तिक यादव व 43वें मिनट में अर्पित शर्मा ने टीम के लिए एक-एक गोल दागे। सुपरस्टार टीम की ओर से दीपांशु व तनिष्क ने अपनी टीम के लिए गोल किए। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला एसडी येलो और डीएवी स्कूल संग खेला गया। एसडी येलो टीम ने डीएवी टीम को 1-0 से निर्णायक गोल कर पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। यह गोल मैच के 40वें मिनट में वंश सिंघल ने किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें