एसडी सदर में हॉकी मैच जीतने के बाद खिलाड़ी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर मंगलवार को हॉकी मैच का आयोजन किया गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में एसडी इंटर कॉलेज टीम और यंग्स जूनियर टीम के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर एका-एक कर जवाबी हमले बोले। हाफ समय तक दोनों ही टीमें बिना गोल किए बराबरी पर खेल रही थी। एसडी सदर टीम के फारवर्ड खिलाड़ी नितकर्ष ठाकुर ने मैच के 29वें मिनट और 35वें मिनट में निर्णायक गोल कर 2-0 से अपनी टीम को जीत दिलाई। ्रपराजित टीम कोई गोल न कर सकी। 40वे मिनट में मैच में दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मैच के पश्चात विजेता टीम को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कौशल चौधरी, हरेंद्र भंडारी आदि रहे।