मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे 14वें अंडर- 17 हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को विजन एकेडमी और एसडी सदर के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी सदर ने शानदार जीत प्राप्त की। 60 मिनट के निर्धारित समय के हाफ समय से पहले विजन एकेडमी दो गोल से बढ़त बनाई थी। मैच के हाफ समय के बाद एसडी सदर टीम ने आक्रमक खेल दिखाया। मैच के 40वे मिनट में राघव, 45वे मिनट में कृष्ण ढींगरा, 48वे मिनट में कार्तिक यादव ने निर्णायक गोल कर 3-2 से जीत दर्ज की। विजन की ओर से वश सिंगल व अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। निर्णायक कौशल चौधरी, लकी शर्मा रहे। मैच के बाद कोच जोगेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद