मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एसडी सदर और सिवाया एकादश के बीच मैच खेला गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने कि 40 मिनट के खेल में दोनों टीमें बिना कोई गोल किए बराबर रही। निर्णायक नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा । एसडी सदर टीम की ओर से मयंक प्रजापति , निष्कर्ष , बिलाल ने अपनी टीम के लिए गोल किए, जबकि सिवाया एकादश टीम की ओर से अक्षीत, अनमोल चौहान ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी और आकाश चौहान रहे। संवाद