फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी रेड ने जीती अंडर-15 हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एसडी सदर में होकि टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि.....संवाद - फोटो : नगर निगम में लड़ते अवर अ​भियंता एवं ठेकेदार।
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर 15 हॉकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच एसडी सदर रेड व विजन विद्यापीठ के बीच खेला गया, जिसमें एसडी सदर ने विजन को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। एसडी सदर की टीम ने 4 गोल किए, जिसमें अर्पित शर्मा, सक्षम शर्मा, कार्तिक यादव, सुधांशु ने गोल किए। विजन विद्यापीठ टीम की ओर से सोनू कौशिक और लक्की शर्मा ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। मुख्य मुख्य अतिथि सीओ कैंट संतोष सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान दलबीर सिंह, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, रविंद्रपाल विहान, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें