मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर सोमवार को हॉकी मैच का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह अनुसार एसडी रेड व यंग्स ब्लू टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ समय पर दोनों टीम एक गोल की बराबरी पर खेल रही थी। मैच के दूसरे हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने के लिए जवाबी हमले बोले। मैच के 35वे मिनट में एसडी रेड टीम को पेनल्टी कार्नर मिला जो की एसडी रेड टीम के खिलाड़ी अनमोल चौहान के द्वारा गोल किया गया। जिसके चलते एसडी रेड टीम ने 2-1 से मुकाबला जीता। मैच के पश्चात विजेता व उपविजेता टीमों को प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैच के निर्णायक आकाश चौहान व कौशल चौधरी रहे। संवाद