फोटो
मेरठ। एसडी सदर इंटर काॅलेज में चल रहे समर हॉकी कैंप में बृहस्पतिवार को एसडी रेड और सेवन स्टार टीम के बीच हॉकी मैच हुआ। एसडी रेड की टीम ने सेवन स्टार टीम को 4-3 से पराजित किया। एसडी रेड टीम की ओर से 10वें मिनट में मनीष प्रजापति ने, 22वें मिनट में कृष्ण सैनी ने, 25वें मिनट में निष्कर्ष ठाकुर ने व 42वें मिनट में मयंक त्यागी ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के पश्चात विजेता टीम को कोच जोगेंद्र सिंह ने सम्मनित किया। संवाद