मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में चल रही हॉकी लीग में सोमवार को एसडी रेड और लिटिल स्टार टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एसडी रेड की टीम ने लिटिल स्टार टीम को 2-0 से हराया। टीम की ओर से 22वें मिनट में अनमोल चौहान और 36वें मिनट में वंश सिंघल ने गोल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चार जून को खेला जाएगा। संवाद