फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी ब्लू ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता पर एसडी ब्लू ने कब्जा जमाया। फाइनल मैच 7 स्टार की टीम को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

एसडी ब्लू टीम की ओर से राघव प्रजापति, कार्तिक यादव, अमन शर्मा ने गोल दागे। 7 स्टार टीम की ओर से वंश शर्मा, उदय भारद्वाज ने एक-एक गोल किया। मैच के समापन में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, आकाश चौहान रहे। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें