मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में चल रहे हॉकी समर कैंप में बृहस्पतिवार को लिटिल स्टार और एसडी ब्लू टीम के बीच मैच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के छोर में जाकर गोल करने के भरपूर प्रयास किए। मैच समाप्त होने के पांच मिनट पहले एसडी ब्लू टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। एसडी ब्लू टीम के मयंक त्यागी ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बच्चों के खेल और फिटनेस को परखा। उन्होंने बताया कि समर कैंप में अगला मैच शनिवार को खेला जाएगा। संवाद