फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता में एसडी ब्लू ने सेवन स्टार को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-12 वर्ग में एसडी ब्लू और सेवन स्टार के बीच मैच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू ने 2-1 से मैच जीता। दोनों टीम के बीच खेले गए मैच में पहले हाफ समय तक दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी से खेल रही थी। मैच के 38वें मिनट में एसडी सदर ब्लू टीम की ओर से जनक यादव ने निर्णायक गोल कर जीत दिलाई। एसडी ब्लू टीम की ओर से शरद चौधरी, जनक यादव ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। पराजित टीम की ओर से एकमात्र गोल कृष्णा सैनी ने अपनी टीम के लिए किया। मैच के पश्चात प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें