एसडी सदर में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में चल रही सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को एसडी ब्लू और लिटिल स्टार टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने लिटिल स्टार की टीम को 4-2 से हराया। मैच के 14वें मिनट में कार्तिक यादव, 21वें मिनट में वंश सिंघल ने, 17वें मिनट में नित्कर्ष ने, 33वें मिनट में मयंक प्रजापति ने अपनी टीम के लिए गोल किए। वहीं लिटिल स्टार टीम की ओर से अनमोल चौहान हर्ष वर्मा ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक आकाश चौहान रहे। मैच के पश्चात विजेता टीम को हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसमें विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।