मेरठ। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से बीएसजी छात्रवृत्ति लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। परीक्षा में पंजीकृत 258 स्काउट-गाइडों में 222 ने प्रतिभाग किया। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त रेखा शर्मा, जिला स्काउट कमिश्नर सुशील कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर बृजेश, जिला सचिव डॉ. गौरव पाठक और जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अंशु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मंडल अमित कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। परीक्षा के संचालन में कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और विद्यालय के स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान स्काउट भवन मेरठ से जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) पूनम रानी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ज्योति शर्मा, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर सोनू कुमार और सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) संजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद