फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

विज्ञापन
डीएम प​​ब्लिक स्कूल अटौला पर स्काउट गाईड प्र​शिक्षण का आयोजन किया जाता हुआ। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड जिला संस्था के तत्वावधान में विद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडों की जानकारी, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अंडर 17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने छात्रों को स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया और प्रदेश स्तर तक प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पर जोर दिया। शिविर का संचालन ज्योति शर्मा (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड) ने किया। छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। स्काउट गाइड इंचार्ज यतीन कुमार, मोहित सिरोही व सरिता त्यागी ने सहयोग कर शिविर को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें