फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य ने मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड स्थित गोशाला के समीप शनिवार शाम को स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य ने मजदूरों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

निजी टेलीकॉम कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर प्रकाश आर्य ने बताया कि लखनऊ निवासी अमित और श्यामू रोहटा गांव में काम खत्म कर टाटा मैजिक से कसेरूखेड़ा लौट रहे थे। कैंट बोर्ड के टोल पर अमित ने पर्ची कटाने के लिए टाटा मैजिक रोकी। इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आकर रुकी। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी छोटा हाथी के सामने लगा दी। इसी दौरान नशे में धुत्त दो युवक नीचे उतरे और अमित को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव को आए श्यामू से भी मारपीट शुरू कर दी। उनके घायल होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। इस पर प्रकाश आर्य घायलों को लेकर लालकुर्ती थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि गाड़ी पर जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ है। एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि आरोपियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें