मेरठ। राजकीय इंटर काॅलेज के पास स्कूटी सवार ने साइकिल सवार छात्रा सिखेड़ा निवासी तनीषा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा हवा में उछलकर गिरी और घायल हो गई। तनीषा बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस हिंदी मीडियम में कक्षा 11 की छात्रा है। शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह तनीषा साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। जीआईसी कॉलेज से थोड़ा आगे आकर एक बड़े कार शोरूम के सामने जैसे ही वह सड़क पार करने लगी। तभी बच्चा पार्क की ओर से आए स्कूटी सवार ने तनीषा को टक्कर मार दी। सदर बाजार थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद